बेरोजगार युवाओं के लिए सौगातों वाला रहा भूपेश सरकार का बजट, मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों का रखा ध्यान, विकास से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर: जुल्फीकार

भिलाई। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जुल्फिकार ने बजट पर बयान जारी किया है। जुल्फीकार ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट में छत्तीसगढ़ के युवाओं को खास तोहफा दिया है। यह बजट ऐतिहासिक है। इसे हमेशा याद रखा जाएगा। बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत दी है। उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 350 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया। राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ाने की ओर भी काफी ध्यान दे रहे हैं। इसलिए नारायणपुर में मलखंब अकादमी और रायपुर में विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी खोली जाएगी। इन सब के अलावा आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों का भी मानदेय बढ़ा दिया गया है। दुर्ग से रायपुर तक लाइट मेट्रो चलाई जाएगी। जुल्फीकार ने कहा कि, युवा वर्ग बजट से गदगद है। छत्तीसगढ़ की जनता अपने मुख्यमंत्री से खुश है। उन्हें पता है कि कका है तो भरोसा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...