शपथ लेने के बाद तुरंत एक्शन में CM साय: दो डिप्टी के साथ पहुंचे मंत्रालय… पूजा-अर्चना कर लिए चार्ज, अधिकारी-कर्मचारी ने किया स्वागत; देखिए तस्वीरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में “विष्णु” अध्या का आज शुरुआत हुई है। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं लोरमी विधायक विधायक अरूण साव और कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने तीनों को शपथ दिलाई। शपथ लेने तुरंत बाद मंत्रालय पहुँच पूजा अर्चना कर बागडोर संभाला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रालय पहुंचने पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय में सचिवों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, पीसीसीएफ व्ही श्रीनिवास राव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पूजा अर्चना कर संभाला कार्यभार

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार सम्हाला। यह पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय की धर्म में गहरी आस्था है। उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले सुबह रायपुर स्थित अपने घर में पूजा-अर्चना की और रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री साय के मंत्रालय पहुचने पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने कार्यभार सम्हाले के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय भी लिया। विभिन्न विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version