रिसाली में मतदाता जागरूकता के लिए निकली 1 Km किलोमीटर लंबी बाइक रैली: मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने दिया संदेश… BSF और CISF के जवान भी हुए शामिल

रिसाली, दुर्ग। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के नेतृत्व में बाइक रैली शुक्रवार को निकाली गई। 300 से अधिक बाइक सवार समेत अन्य वाहन सवार ने आम नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वीप दुर्ग के नोडल अधिकारी अश्वनी देवांगन व दुर्ग ग्रामीण के ए.आर.ओ. मुकेश रावटे विशेष रूप से उपस्थित थे। 7 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य लेकर नगर पालिक निगम रिसाली के कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली।

रैली में शामिल वाहनों में अवश्य मतदान करे का फ्लैक्स लगाया गया था। आयुक्त के नेतृत्व में निकाली गई रैली में 300 से ज्यादा बाइक, जागरूकता रथ के अलावा 100 से ज्यादा मतदाता जागरूकता नारे लिखे जन स्वास्थ्य विभाग के वाहनों को शामिल किया गया। रैली निगम मुख्य कार्यालय से निकली, और कल्याणी मंदिर,लक्ष्मी नगर, रिसाली बस्ती, श्याम नगर, आशीष नगर, प्रगति नगर होते हुए रिसाली सेक्टर समेत लगभग 13 वार्डो में भ्रमण करते वापस दशहरा मैदान रिसाली पहुंची।

रैली में BSF-CISF जवान हुए शामिल
रैली में बी.एस.एफ. और सी आई एस एफ के 50 से अधिक जवान के अलावा 100 आगनवाड़ी कार्यकर्ता, साहिका शामिल हुई। इस दौरान सभी मतदाताओं को जागरूक करने स्लोगन लिखे टी शर्ट, कैप पहने थे और हाथों में नारा लिखा तख्ती लिए हुए थे।

विशाल मानव श्रृंखला
समापन अवसर पर दशहरा मैदान में रैली में शामिल लोगों ने मतदान करने का संदेश दिया। मतदान करने मानव श्रृंखला बनाई। मानव श्रृंखला बनाते स्वीप दुर्ग का स्लोगन लिखा। इसके बाद मतदान करने के लिए संकल्प भी लिया। स्वीप रिसाली के तहत दुर्ग लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं को जागृत करने जिला स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे है। शुक्रवार को दो घंटा से ज्यादा समय तक बाइक से वार्ड भ्रमण किया गया।अंत में निर्भीक मतदान के लिए शपथ और मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने का संदेश दिया गया।

रिसाली नगर पालिक निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने कहा कि, स्वीप रिसाली के तहत दुर्ग लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं को जागृत करने जिला स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे है। शुक्रवार को दो घंटा से ज्यादा समय तक बाइक से वार्ड भ्रमण किया गया। अंत में निर्भीक मतदान के लिए शपथ और मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने का संदेश दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिरनपुर हिंसा में CBI ने दर्ज की 12 लोगों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर में भुवनेश्वर साहू की हत्या की जांच के लिए CBI ने FIR दर्ज कर लिया है। केंद्रीय...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता की गला रेत...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर से नक्सलियों ने एक नेता की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की...

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

ट्रेंडिंग