भिलाई निगम के मेन ऑफिस में सम्पत्तिकर की राशि जमा करने खुले अतिरिक्त काऊंटर: अवकाश के दिन भी होंगे संचालित… अपनी मांग अनुसार भी जमा कर सकते है राशि

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा सम्पत्तिकर की राशि जमा करने करदाताओं के लिए अतरिक्त काउंटर खोला है। छुट्टी के दिन भी टैक्स पेमेंट काउंटर संचालित होंगे। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर निगम मुख्यालय सुपेला में सम्पत्तिकर, भुभाटक, जल कर, दुकान किराया की राशि जमा करने के लिए अलग से काउंटर स्थापित किया है। जहां नागरिक अपने भवनों के सम्पत्तिकर राशि का गणना करवा कर मांग अनुसार राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते है। उसी प्रकार सभी जोन कार्यालय नेहरूनगर, वैशालीनगर, मदर टेरेसा नगर और शिवाजीनगर खुर्सीपार में भी टैक्स जमा करने हेतु काऊंटर खुले है।

निगम के देय करो के भुगतान के ऑनलाइन सुविधा भी नागरिकों के लिए प्रारंभ किया गया है जिसका वेबसाईट https://Chhattishgarhmunicipal.com/nagarnigam/citizen/ है इस वेबसाइट के माध्यम से नागरिक घर बैठे निगम के करो का भुगतान कर सकते है।

आपको बता दें कि, 31 मार्च के बाद सम्पत्तिकर पर 18 प्रतिशत अधिभार तथा एक हजार रूपये शास्ति शुल्क की राशि अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
निगम प्रशासन ने भिलाई निगम क्षेत्र के भवन मालिको से अपील किया है कि सम्पत्तिकर राशि का भुगतान 1 अप्रैल से पूर्व कर लगने वाले अधिभार तथा शास्ति शुल्क की राशि के भुगतान से बच सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...