डायल 112 के चालक हड़ताल पर, तीन माह से वेतन नहीं मिलने से हैं आक्रोशित

दुर्ग। पिछले 3 महीने से वेतन न मिलने से आक्रोशित दुर्ग, राजनादगांव, जांजगीर चांपा के डायल 112 के चालक आज से हड़ताल पर हैं। दुर्ग जिले में डायल 112 के 119 चालक कार्यरत है जिन्हें पिछले तीन माह से वेतन न मिलने की वजह से उनके सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है।

डायल 112 के चालक ने गाड़ियों को थाने में खड़ा कर दिया है और सभी के सभी ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में डायल 112 के जितने भी कर्मचारी हैं उनके पिछले तीन माह से वेतन न मिलने की वजह से सब की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। इसके चलते ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...