CG News : फंदे पर लटका मिला महिला आरक्षक का शव, इलाके में फैली सनसनी

कोंडागांव। बस्तर में महिला आरक्षक का शव फांसी पर लटका मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। केशकाल थाने में पदस्थ 24 वर्षीय महिला आरक्षक साक्षी पटेल का शव 2 जुलाई की सुबह उनके निवास स्थान पर फंदे से लटका मिला। साक्षी बस्तर फाइटर के रूप में पुलिस विभाग में कार्यरत थीं। 5 साल पहले ही उनकी नियुक्ति हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, साक्षी शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में अकेली रहती थीं। 1 जुलाई को उन्होंने दिन की ड्यूटी पूरी की थी, लेकिन रात 10 बजे की नाइट ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं। 2 जुलाई की सुबह जब उन्होंने लंबे समय तक दरवाजा नहीं खोला, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गई। साक्षी का शव कपड़े के फंदे से पंखे से लटका हुआ था।

बताया जा रहा है कि साक्षी की नियुक्ति करीब 5 साल पहले बस्तर फाइटर के रूप में हुई थी। उनका परिवार मूल रूप से मध्यप्रदेश के रीवा जिले का रहने वाला है। उनके पिता नारायणपुर में पुलिस विभाग में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कृषि मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा।...

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...