जन्मदिन की खुशी मातम में बदली : बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में विवाद, ढाबे में चला चाकू, भिलाई के युवक की मौत

दुर्ग। बर्थडे पार्टी के जश्न के बीच दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। यह घटना कुसोमनी के देवादा स्थित “हमारा ढाबा” पर सोमवार रात को हुई, जिसने पूरे भिलाई को झकझोर दिया है।

मृतक की पहचान भिलाई के मैत्रीकुंज, रिसाली निवासी प्रशांत तिवारी के रूप में हुई है। प्रशांत के पिता विधानचंद्र तिवारी, बीएसपी से रिटायर्ड कर्मी हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे आधा दर्जन युवक भिलाई से सोमनी के लिए निकले थे। सभी लोग “हमारा ढाबा” पर जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान रुआबंधा क्षेत्र के कुछ अन्य युवक भी उसी ढाबे पर पार्टी कर रहे थे। दोनों समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई से आगे बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गया।

आरोपियों ने चाकू निकालकर प्रशांत पर हमला कर दिया। प्रशांत को गंभीर हालत में तुरंत भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है और वहीँ परिवार भी इस घटना से स्तब्ध है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...