दुर्ग में लोकसभा चुनाव को हलके में लेने वाले 10 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड: ट्रेनिंग में अनुपस्थित थे सभी… कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया निलंबित

दुर्ग। लोकसभा चुनाव -2024 को हलके में लेने वाले अधिकारी और कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। मतदान दल अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (बी.आई.टी.) दुर्ग में विगत 12 एवं 13 अप्रैल को आयोजित की गई थी। प्रशिक्षण में 10 अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित नहीं हुए। प्रशिक्षण तिथि को कर्त्तव्य पर उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) द्वारा अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उक्त नोटिस का जवाब यथा समय प्राप्त नहीं होने/संतोषप्रद नहीं होने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) द्वारा अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी को प्रेषित किया गया।

सीईओ जिला पंचायत द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बरते जाने के फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोक प्रतिनिधित्नव अधिनियम 1951 की धारा 20 (क) तथा सिविल सेवा आचरण अधिनियम के तहत उक्त 10 अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्तों की पात्रता होगी। साथ ही उनके निलंबन अविध के लिए मुख्यालय निर्धारित किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार निलंबित अधिकारी-कर्मचारियों में क्रमशः सुश्री सविता कुकरेती (कर्मचारी कोड 590475) व्याख्याता ई (एल.बी.) उच्चतर माध्यमिक शाला दारगांव, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा होगा। प्रेरणा अरोड़ा (कर्मचारी कोड 658631) व्याख्याता (वर्ग-2) शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जामगांव-एम, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन होगा। जया पाण्डेय (कर्मचारी कोड 749891) ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम होगा। राजेन्द्र कुमार ठाकुर (कर्मचारी कोड 435395) सहायक प्राध्यापक कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर होगा। विमल कुमार कोसले (कर्मचारी कोड 672415) शिक्षक (एलबी) शासकीय पूर्व माध्यमिक कण्डरका, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा होगा। आशुतोष तिवारी (कर्मचारी कोड 745158) सहायक प्राध्यापक पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज अंजोरा, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज अंजोरा होगा। शिशिर राव (कर्मचारी कोड 618757) सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला केसरा, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड कार्यालय शिक्षा अधिकारी पाटन होगा। मोहन सिंह ठाकुर कर्मचारी (कोड 709241) सहायक शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक शाला रिसामा, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग होगा। अर्जुन सोनी (कोड 743545) सहायक ग्रेड-3 नगर पालिक निगम भिलाई, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय नगर पालिक निगम भिलाई होगा। श्री मनोज कुमार बिजौरा (कोड 608750) व्याख्यता (एलबी) शासकीय हाई स्कूल सेमरी निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन होगा। ज्ञात हो कि उक्त अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दल में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो, तीन के रूप में लगायी गई थी। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमचंद यादव ने निकाली बाइक...

दुर्ग। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाल...

मतदाता जागरूकता के लिए अनोखी पहल: परिवार संग जाए...

रायपुर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए परिवार संग एक साथ वोट देने जाएं, मिलकर ग्रुप...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूर्व CM...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेरला नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। उनके...

बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर में एक कांग्रेस नेता पर 80 साल की बुजुर्ग महिला से 24 लाख रुपए की फ्रॉड करने...

ट्रेंडिंग