तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सीएम साय को दी खुली बहस की चुनौती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी है।

अंबिकापुर पहुंचे भूपेश बघेल ने कहा कि वे मीडिया के सामने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ आमने-सामने बैठकर तारा कोल माइंस की स्वीकृति और नीलामी पर बहस करने को तैयार हैं। इस बहस से यह स्पष्ट हो जाएगा कि तारा कोल ब्लॉक को लेकर किस सरकार ने क्या निर्णय लिया और किस स्तर पर स्वीकृति दी गई।

पूर्व सीएम ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उनकी और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच रायपुर प्रेस क्लब में खुली बहस हुई थी, उसी तरह अब तारा कोल माइंस के मुद्दे पर भी बहस होनी चाहिए। उन्होंने सीएम साय को प्रेस क्लब में आकर बहस करने का खुला चैलेंज दिया।

गौरतलब है कि तारा कोल ब्लॉक को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। भूपेश बघेल का दावा है कि उनकी सरकार ने हसदेव-अरण्य क्षेत्र में नई कोयला खदानों के आवंटन और नीलामी का विरोध किया था। उन्होंने 15 सितंबर को साय सरकार से मांग की थी कि तारा कोल ब्लॉक की नीलामी रद्द कराने के लिए केंद्र से आग्रह किया जाए। भूपेश बघेल की इस चुनौती के बाद अब तारा कोल ब्लॉक का मुद्दा एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति के केंद्र में आ गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...