Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर में तोड़फोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अंजोरा पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह पूरा मामला अंजोरा गांव का है। पीड़ित के अनुसार 14 सितंबर की रात आरोपी चेतन खन्ना उर्फ सनी और उसके साथियों ने ढाबा बंद करने को लेकर उसके मोबाइल पर लगातार फोन कर धमकाया। धमकी से बात नहीं बनी तो सभी आरोपी एकजुट होकर पीड़ित के किराए के मकान में जबरन घुस गए।

आरोपियों ने घर के बाहर रखे सामान और लाइटिंग में जमकर तोड़फोड़ की, गाली-गलौज की और ढाबा बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने अंजोरा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धारा 191(2), 331(6), 296, 351(3), 324(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने मामले में पुलगांव निवासी चेतन खन्ना उर्फ सनी, धर्मपाल खन्ना, चंद्रप्रकाश खन्ना, टाटीबंध रायपुर निवासी गणेश साहू और पश्चिम बंगाल निवासी निरे सुभह को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...