विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19 लाख की ठगी, कंसल्टेंसी संचालक समेत तीन गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर कंसल्टेंसी के जरिए एक युवक से विदेश में MBA की पढ़ाई, नौकरी और कनाडा की सिटीजनशिप दिलाने का झांसा देकर करीब 19 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कंसल्टेंसी संचालक गगन गुप्ता, उसकी पत्नी स्वाती अग्रवाल और पार्टनर जसविंदर सिंह डिगवा शामिल हैं। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

UK, USA, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की यूनिवर्सिटी में एडमिशन का दिया झांसा

पुलिस के मुताबिक, भिलाई के सेक्टर-1 निवासी सुमित अरमरकर ने विदेश में उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए टॉप कैरियर कंसल्टेंसी से संपर्क किया था। आरोपियों ने उसे यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की विभिन्न यूनिवर्सिटियों में MBA में प्रवेश दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही पढ़ाई पूरी होने के बाद विदेश में अच्छी नौकरी लगवाने का भी आश्वासन दिया गया।

आरोपियों के बताए बैंक खातों में सुमित ने अलग-अलग किस्तों और चेक के माध्यम से कुल 19 लाख रुपये जमा किए। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर उसे आश्वासन देते रहे और मामले को टालते रहे।

कनाडा की सिटीजनशिप और नौकरी का भी दिया प्रलोभन

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बाद में सुमित को कनाडा की सिटीजनशिप और नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके अलावा विजिटर वीजा के जरिए विदेश भेजने की बात कहकर उससे और रकम ली गई। सुमित को नौकरी के लिए किर्गिस्तान भी भेजा गया, लेकिन वहां भी उसे नौकरी नहीं मिली। इसके बाद वह भारत वापस लौट आया।

रकम वापस मांगने पर चेक भी हुआ बाउंस

भारत लौटने के बाद सुमित ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी। इस पर आरोपियों ने उसे 2-2 लाख रुपये के तीन चेक दिए। सुमित ने जब चेक बैंक में जमा किए तो वे बाउंस हो गए। इसके बाद उसने स्मृतिनगर चौकी में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गगन गुप्ता, स्वाती अग्रवाल तथा जसविंदर सिंह डिगवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...