दुर्ग के शिवनाथ नदी का बढ़ा जलस्तर… भारत माला प्रोजेक्ट के 10 मजदूर बाढ़ में फंसे; SDRF ने किया रेस्क्यू

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कल रात से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तापमान में तो गिरावट हुआ है परन्तु उमस से पूरी तरह से छुटकारा अभी भी नहीं मिली है। इसी बीच बारिश और मोगरा बैराज डेम से पानी छोड़ने की वजह से शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अंजोरा थाना क्षेत्र के ग्राम थनौद शिवनाथ नदी में बाढ़ की स्तिथि बन गई। इस वजह से भारत माला प्रोजेक्ट के लगभग 10 मजदूर बाढ़ में फंस गए। इसकी सूचना जैसे ही SDRF को मिली
जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह खुद अपनी टीम के साथ मौके पर मजदूरों का रेस्क्यू करने पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों द्वारा सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...