भाजपा भिलाई जिला कार्यसमिति की बैठक : दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सांसद विजय बघेल बोले – भाजपा का हर कार्यकर्ता है सांसद, विधायक और पार्षद

भिलाई। प्रदेश में होने वाले नगरी निकाय चुनाव के लिए भाजपा अभी से अपनी तैयारी में जुट गई है। सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने कायकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। आज भाजपा भिलाई जिला कार्यसमिति की बड़ी बैठक होटल अमित पार्क में हुई, जिसमें दुर्ग सांसद विजय बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी हमारे कार्यकर्ताओं की है तो सरकार चलाने की जिम्मेदारी भी उनकी होगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सांसद, विधायक और पार्षद है।

मां के नाम एक पौध लगाने की अपील

विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपनी कड़ी मेहनत से छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में एक बड़ी जीत हासिल की है। अब बारी है पूर्ण आहुति की, जो पूर्ण आहुति नगर निगम चुनाव के जीत के बाद होगी। बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक पेड़ मां के नाम पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। आप सभी अपनी मां के नाम पर एक पौधा जरूर लगाएं और अपने बूथ स्तर पर इस कार्य को आगे बढ़ाएं।

अब जनता करेगी महापौर का चुनाव

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सांसद विजय बघेल ने कहा कि डर और भय का माहौल बनाकर राजनीति करने वाले कांग्रेस के सरकार ने नियम बदल दिया था। डर, भय और खरीद फरोख्त कर पार्षदों के माध्यम से महापौर का चुनाव करवाकर इन्होंने सभी नगरीय निकायों में अपने महापौर बना लिए थे। अब ऐसा नहीं होगा। भाजपा की सरकार चुनाव करवाएगी और हमारी सरकार ने नियम को बदल दिया है। अब आम जनता ही नगरीय निकाय के महापौर का चुनाव करेगी।

लाभकारी योजनाओं के लिए काम करती है BJP सरकार

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलन में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया और सत्ता में वापसी की। आप सभी के मेहनत से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार चल रही है। ये डबल इंजन सरकार बड़े लाभकारी योजनाओं पर कार्य कर रही है, जिसे सभी कार्यकर्ता अपने बूथों के अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचाएं। आम जनता तक हमें यह बताना है कि हम सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नहीं लाभकरी योजनाओं के लिए कार्य करते हैं।

भाजपा कार्यकर्ता कभी थकता नहीं : महेश वर्मा

भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा, भाजपा का कार्यकर्ता कभी थकता और रुकता नहीं, निरंतर जनसेवा में लगा रहता है। हमारे कार्यकर्ताओं के विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव में अथक परिश्रम का परिणाम आज सामने है। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है, मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। आगामी नगरीय निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है, जिसमें भाजपा का कार्यकर्ता नगरीय निकाय में विजयी होकर प्रतिनिधित्व करे, यह सुनिश्चित करना है। पार्टी के निर्देश पर अब हम सभी आने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार हैं।

भिलाई जिला प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के विजन डॉक्यूमेंट के तहत अब प्रदेश में काम शुरू कर दिया गया है। विजन डॉक्यूमेंट को पूरा करने कई प्रस्ताव प्रदेश के बाद जिला स्तर पर भी पास किए जा रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय चुनाव में भाजपा के अधिक से अधिक प्रतिनिधि चुनकर आए, इसकी तैयारी भी की जा रही है। बैठक में मुख्य रूप जिला प्रभारी संदीप शर्मा, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक रीकेश सेन, विधायक डोमन लाल कोरसेवाडा, सांवलाराम डहरे, ब्रजेश बिचपुरिया उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...