वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर सुनीं जनता की समस्याएं

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से सीधे संवाद कर सड़क, बिजली, पानी, नाली सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने वार्ड की गलियों और प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से उनकी आवश्यकताओं और क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। वार्डवासियों ने विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिन पर मंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

भीतरी गलियों में बिजली पोल लगाने के निर्देश

वार्डवासियों के आग्रह पर मंत्री यादव ने वार्ड की भीतरी गलियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उन स्थानों का जायजा लिया, जहां बिजली सुविधा के लिए अतिरिक्त विद्युत पोल की आवश्यकता है। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार बिजली पोल का विस्तार करने के निर्देश दिए, ताकि भीतरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।

चंडी चौक-उरला सड़क का होगा मजबूतीकरण

दौरे के दौरान नागरिकों ने सड़क की खराब स्थिति की समस्या भी मंत्री के सामने रखी। इस पर मंत्री यादव ने चंडी चौक से उरला तक सड़क मजबूतीकरण कार्य की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने बताया कि सड़क मजबूतीकरण कार्य को स्वीकृति मिल चुकी है।

बारिश के कारण सड़क खराब होने से वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को स्वीकृत सड़क मजबूतीकरण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

विकास कार्यों में गुणवत्ता पर जोर

मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को समझने का प्रभावी माध्यम है। नागरिकों द्वारा बताई जा रही समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा और दुर्ग शहर के सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

इस अवसर पर पार्षद सरस निर्मलकर, गुलाब वर्मा, रेशमा सोनकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई इस्पात संयंत्र में दर्दनाक हादसा, ठेका श्रमिक की...

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए एक हादसे में 33 वर्षीय ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोक ओवन एवं कोल...

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...