फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली. दोनों ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, अमलीपदर थाना क्षेत्र के भेजीपदर गांव में मिलाप ध्रुव और उसकी पत्नी मंजुला ध्रुव साथ में रहते थे. दोनों की एक साल पहले ही लव मैरिज हुई थी. बताया जा रहा है कि मिलाप ने किसी बात से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. बीती रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पत्नी ने भी मौत को गले लगाया. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची, जहां घर के अंदर दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले.

पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दोनों परिवारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...