दुर्ग शहर के 1010 युवाओं को मिला बेरोजगारी भत्ता; MLA अरुण वोरा ने कहा- शासन के यह प्रयास से पढ़ाई में मिलेगी मदद: वोरा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा 26 जनवरी 2023 को बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए देने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी। इसके अंतर्गत दुर्ग निगम क्षेत्र के 1448 युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता के लिए एक अप्रैल अब तक ऑनलाइन आवेदन भरा। जिसमें 1010 लोगों का आवेदन स्वीकृत हुआ एवं प्रदेशभर में 66265 युवाओं सहित दुर्ग शहर के ऐश्वर्या साहू नयापारा, धमेश ठाकुर तितुरडीह, केदारनाथ साहू बघेरा, सुरेन्द्र राजपूत सुभाष नगर, राजकुमार साहू कचहरी वार्ड एवं छग के बेरोजगारों को 16 करोड़ रुपए की राशि आज बैक खाते में ट्रासफर कर दी गई।

बेरोजगारी भत्ता के लिए पात्रता को भी सरल किया गया था। ढाई लाख रुपए तक के आय एवं 12 वीं पास वाले आवेदन कर सकते है साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आज कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक अरुण वोरा की उपस्थिति में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले ऐश्वर्या साहू ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से राशि जारी होते ही मोबाइल में मैसेज प्राप्त होने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना एसएमएस भी दिखाया और चर्चा के दौरान बताया कि यह राशि से आगे की भी पढ़ाई में व रोजगार के लिए फार्म भरने में मद्दगार साबित होगा। वोरा ने कहा बेरोजगार युवाओं को भत्ते की राशि से पढ़ाई में काफी मद्द मिलेगी।

यह शासन की ओर से युवाओं को एक छोटा सा सहयोग है इससे अन्य परीक्षाओं के फार्म भरने में मद्द मिलेगी। पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा 15 वर्षो में बेरोजगारी भत्ता दिया वह काफी कम था और भत्ता प्राप्त करने के लिए चक्कर भी लगाना पड़ता था। कांग्रेस ने एक माह के कम समय में आवेदन लेकर भत्ता को बैंक खाते में पहुंचाया यह एक बड़ी उपलब्धि भूपेश सरकार की है साथ ही प्रशिक्षण के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई एवं प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत के सीईओ अश्विनी देवांगन, रोजगार अधिकारी कुर्रे, पार्षद शंकर ठाकुर, एल्डरमेन राजेश शर्मा, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष विनिश साहू सहित अन्य युवा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...