गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल : पुलिस से भिड़े समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर पुलिस और समिति से जुड़े लोगों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद नाराज लोग रामानुजगंज थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। यह मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस ने डीजे बंद कराने के लिए कहा। इसी बात को लेकर समिति के सदस्यों और पुलिस के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के बाद समिति से जुड़े लोग थाने के बाहर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए।

करीब आधे घंटे तक थाने के बाहर जुटी रही भीड़
समिति के लोगों के थाने पहुंचने के बाद करीब आधे घंटे तक थाने के बाहर भीड़ जमा रही। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया। अधिकारियों और जवानों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस की समझाइश के बाद समिति के लोग वापस लौट गए। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। अतिरिक्त बल की मौजूदगी में लोगों को समझाइश दी गई, जिसके बाद विवाद शांत हुआ। फिलहाल रामानुजगंज में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...