नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा पुवर्ती : पहली बार कच्ची बस्तियों के बीच खड़े हुए पक्के आशियाने

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है। गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कुछ मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि कई घरों पर अभी काम जारी है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में पहले पक्के मकान देखने को नहीं मिलते थे। ज्यादातर परिवार कच्चे घरों में ही रहते थे। अब उन्हीं कच्चे मकानों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना से बने नए पक्के घर दिखाई दे रहे हैं। पुराने और नए मकानों का यह अंतर गांव में हो रहे बदलाव को साफ तौर पर दिखा रहा है।

बारिश में परेशानी से मिलेगी राहत
पक्का घर मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि कच्चे मकानों में बरसात के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बारिश के दौरान घरों में पानी आने और छत से रिसाव जैसी परेशानियां बनी रहती थीं। अब पक्का मकान मिलने से इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों के लिए यह सिर्फ नया घर नहीं, बल्कि सुरक्षित और बेहतर जीवन की ओर बढ़ता कदम भी है।

कच्चे घरों के बीच पक्के मकान बने बदलाव की पहचान
पुवर्ती में एक ओर आज भी पुराने कच्चे मकान नजर आते हैं, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार किए गए पक्के घर गांव की बदलती तस्वीर को सामने ला रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पहली बार इस तरह पक्के मकानों का निर्माण होना उनके लिए एक बड़ा बदलाव है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आवास योजना के जरिए ग्रामीणों को सुरक्षित और बेहतर आवास मिलना गांव में विकास कार्यों की बढ़ती पहुंच का संकेत माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...