108 एंबुलेंस ने बचाई जान, शाइन बोर्ड से टकरा गया था युवक…108 में कॉल आते ही पहुंचा एंबुलेंस, अस्पताल में भर्ती

भिलाई। दुर्ग जिले में एक युवक का एक्सीडेंट हो गया। समय रहते 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिससे युवक की जान बच गई। बताया जा रहा है की मंगलवार को पाटन तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम तुलसी में एक युवक की बाइक सड़क किनारे लगे शाइन बोर्ड से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 की टीम ने प्राथमिक उपचार देते हुए हॉस्पिटल पहुँचाया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झीट महुदा निवासी देवेंद्र पटेल उम्र 38 वर्ष किसी काम के सिलसिले में अपनी बाइक से पाटन आया हुआ था। वापसी में वह शराब के नशे में बाइक चलाते हुए घर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम तुलसी में उसकी बाइक सड़क किनारे लगे सांकेतिक एंगल से टकरा गई। इस हादसे में युवक के दाएं पैर में फ्रेक्चर होने के साथ तेज रक्तस्राव होने लगा।

राहगीरों ने इसकी सूचना 108 को दी। सूचना मिलते ही 108 के पायलट सतीश ठाकुर और ईएमटी शिव कुमार साहू तुरंत घटना स्थल पहुँचें। ईएमटी शिव ने घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरन्त ईआरसीपी के माध्यम से डॉ संजय सिन्हा से संपर्क साधा। इसके पश्चात उनके सलाहनुसार घायल युवक का प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें सीएचसी पाटन में एडमिट कराएं। यहां डाक्टरों द्वारा युवक को बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रायपुर रिफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने...

दुर्ग। पुलिस विभाग में कसावट लाने दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने देर रात...

रुंगटा स्कूल का वार्षिकोत्सव : छात्रों ने दिखाया ग्लोबल...

भिलाई। रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 27 नवंबर को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। ‘वसुधैव कुटुम्बकम् – द ग्लोबल कार्निवल’ थीम पर आयोजित...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...