CG – 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी: घरवाले गए थे दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने, इधर बेटी ने उठा लिया खौफनाक कदम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 10वीं की छात्रा के आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की घरवाले दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे और इधर उनकी गैरमौजूदगी में बेटी ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। रामपुर चौकी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पथर्रीपारा बस्ती में कुमार महंत का परिवार रहता है। कुमार महंत किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके 2 बेटे और एक 19 साल की बेटी कामनी महंत भी थी। कामनी इन दिनों प्राइवेट 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। बताया गया है कि परिवार के लोग कहीं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए थे।

इधर, परिजन जब शाम को घर लौटे तो उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी कामनी कोई जवाब नहीं दे रही थी। इस पर परिवार के लोग किसी तरह से दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तब उन्होंने एक कमरे में फंदे से लटकी हुई उसकी लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी।

गुरुवार को शाम हो चुका था। इस वजह से शव का पीएम नहीं हो सका। अब शुक्रवार का शव का पीएम किया गया है। जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आ सकी है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। मगर अब तक ये पता नहीं चल सका है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...