भिलाई-3 चरोदा के लिए राहत की बड़ी खबर: कलेक्टर ने किया क्षेत्र का दौरा, बोले-भिलाई-3 के एसडीएम कार्यालय और सिविल कोर्ट से क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व के साथ-साथ न्यायिक सेवा शीघ्र मिलेगी

भिलाई। आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा भिलाई-3 के तहसील कार्यालय, नगर निगम भिलाई चरोदा और भिलाई-3 के नये अनु विभागीय कार्यालय हेतु प्रस्तावित भवन का निरीक्षण किया गया।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप भिलाई-3 के नए अनु विभागीय कार्यालय का शीघ्र ही शुभारंभ होना है।नए एसडीएम कार्यालय खुलने से भिलाई-3 क्षेत्र की जनता को विभिन्न राजस्व संबंधी सुविधाएं प्राप्त होगीं और राजस्व सहित अन्य कार्यों के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।एसडीएम कार्यालय खुलने से कई कार्य आसानी से हो पाएंगे, आज के ऑनलाइन के दौर में एसडीएम कार्यालय से कई कार्य ऑनलाइन से भी किए जा सकेंगे। इसके अलावा कलेक्टर द्वारा निर्माणाधीन सिविल कोर्ट बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उपस्थित पीडब्ल्यूडी विभाग के संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर ने सिविल कोर्ट की बिल्डिंग को शीघ्र पूरा कर हैंड ओवर करने के निर्देश विधि ताकि न्यायिक गतिविधियों में इसके संचालन के माध्यम से तेजी लाई जा सके।
इसके अलावा कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा पाटन विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें सोनपुर का ग्लेजिंग यूनिट, कौही रेस्ट हाउस, नगर पंचायत पाटन का मल्टी स्पोर्ट्स कंपलेक्स, तालाब, सेंट्रल पार्क, व्यावसायिक कॉन्प्लेक्स शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल भंसूली का भ्रमण भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल,आयुक्त नगर निगम भिलाई चरोदा कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम पाटन विपुल गुप्ता एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...