10वीं की छात्रा ने किया आत्महत्या: मां के जन्मदिन पर बेटी ने किया सुसाइड… मरने से पहले कॉल कर के बोली -‘मम्मी आपको सरप्राइज गिफ्ट देने वाली हूं’

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि जिस दिन मौत के गले लगाया उस दिन डॉक्टर मां का जन्मदिन था।

मरने से पहले मां को कॉल कहा कि आपको बर्थडे का सरप्राइज/तोहफा देने वाली हूं। कुछ देर फंदा पर झूल गई। आनन-फानन में उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।

बेटी की एक झलक देखते ही मां के उड़े होश
दरअसल, यह दुखद मामला भोपाल के मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। जहां सेंट जोसेफ ईदगाह हिल्स में 10वीं की छात्रा हिया वर्मा यह खौफनाक कदम उठाया है। 14 साल की हिया के पिता हितेश वर्म तो मां चित्रा वर्मा हैं, जो कि मानसरोवर डेंटल कॉलेज में डेंटिस्ट यानि एक डॉक्टर हैं। चित्रा वर्मा का जन्मदिन था, वह रोज की तरह कॉलेज गई हुई थीं।

शाम को उन्होंने बेटी को फोन कर कहा-बेटा आज मेरा जन्मदिन है, तुमने लेकिन विश नहीं किया। इसके बाद बेटी ने कहा-मम्मी आपको सरप्राइज वाला गिफ्ट देने वाली थी। बस इतनी बात करने के बाद उसने कॉल कट कर दिया।

माता-पिता को रो-रोकर बुरा हाल, वह बार यही बोल रहे ये कैसा सरप्राइज
बता दें कि बेटी के फोन काटने के बाद मां को कुछ ऐसा लगा कि कुछ अनहोनी हो सकती है। वह आनन-फानन में कॉलेज से तुरंत घर पहुची। इसके बाद बेटी के कमरे का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि सामने फंदे पर हिया लटकी हुई थी। वह चीख-पुकार करते हुए किसी तरह बच्ची को फंदे से नीचे उतारा।

आसपास के लोगों की मदद से वह बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। लेकिन पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। माता-पिता दोनों का इस घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल। उनको समझ नहीं आ रहा है कि आखिर बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। क्योंकि फोन पर कहा कि मां आपको सरप्राइज देने वाली हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...