CG – सड़क हादसा: दुर्ग के पडोसी जिले में बड़ा हादसा… ब्रिज पर पलटी यात्री बस… कई यात्री घायल, हाईवे हुआ ब्लॉक

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सुबह बड़ा हादसा हो गया है। हैदराबाद से आ रही यात्री बस पलट गई है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस रायपुर जा रही थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को छुरिया और राजनांदगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। हादसा चिचोला चौकी क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, हंस ट्रेवेल्स की UP 75 AT0937 की स्लीपर बस हैदराबाद से सुबह करीब 10 बजे रायपुर की ओर आ रही थी। अभी बस नेशनल हाईवे-53 पर झूरा नदी ब्रिज के ऊपर पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। बस की रफ्तार तेज थी और बारिश हो रही थी।

हादसे के समय बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। इनमें से 15 लोग घायल हैं। आसपास के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दूसरे पुल पर वाहनों को डायवर्ट किया और यातायात सुचारू कराया। प्रशासन की टीम पहुंची है। इसके बाद बस को पुल से हटाने का काम शुरू किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर लोकसभा सीट पर अनोखी पहल: 125 मतदान केंद्रों...

बस्तर। छत्तीसगढ़ में कल पहले चरण का चुनाव होने वाला है। बस्तर लोकसभा में प्रथम चरण का मतदान होने जा रहा है। चुनावी कड़ी...

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को दो...

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस को एक ही दिन में दो बड़े झटके...

अशोका बिरयानी के गटर में मिली दो लाश: दोनों...

रायपुर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से निकल सामने आ रही है। जहां GE रोड के किनारे स्थित मशहूर अशोका...

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मारे गए...

रायपुर। कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर पहले से ही आलोचनाओं में घिरी सुप्रिया श्रीनेत फिर से विवादों में घिर गयी है। उन्होंने...

ट्रेंडिंग