10वीं की छात्रा ने खुद को लगाया आग: नकल करते पकड़े गई थी छात्रा, रहने लगी थी गुमसुम… फिर छत पर जाकर खुद को लगाई आग, हुई मौत

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में दसवीं कक्षा की छात्रा ने खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली है। घटना बुधवार की रात की है। बताया जा रहा है की वह 10वीं की परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई थी। घर लौटने के बाद वह रात को छत पर गई और वहीं आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक वह आग की लपटों में बुरी तरह घिर चुकी थी। सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पामगढ़ क्षेत्र के धाराशिव की रहने वाली ललिता धीवर (16) पुत्री गोरेलाल धीवर बुधवार देर रात अपने घर की छत पर पहुंची और आग लगा ली। परिजनों ने जब उसकी चीख पुकार सुनी तो दौड़कर छत पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ललिता आग की लपटों से बुरी तरह से घिरी हुई बेसुध जमीन पर पड़ी थी। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक ललिता ने दम तोड़ दिया था।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि ललिता 10वीं क्लास में पढ़ती थी। उसका शासकीय हाईस्कूल धाराशिव में सामाजिक विज्ञान का पेपर था। इस परीक्षा में वह नकल करते हुए पकड़ी गई, जिसके बाद एग्जामिनर ने नकल प्रकरण बना दिया था। परीक्षा के बाद ललिता घर लौटी तो काफी दुखी थी। वह गुमसुम रहती और किसी से बात नहीं कर रही थी। इसके बाद देर रात उसने जान दे दी।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...