कैंप में येल्लाम्मा मंदिर स्थापना की प्रथम वर्षगांठ: शोभायात्रा में शामिल हुए कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव और MIC मेंबर लक्ष्मीपति व संदीप…धर्मेंद्र बोले-धार्मिक आयोजनों से आती है एकता

भिलाई। पटरीपार केम्प एक में श्रीश्रीश्री रेणुका येल्लम्मा महोत्सव मंदिर स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर मनाया गया। माताजी के तैलचित्र के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा केम्प एक आंध्रास्कूल से निकलकर विभिन्न मोहल्लों से होते हुए माता मंदिर पुहंची। शोभायात्रा में बच्चे, बड़ों व बुजुर्गों से हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए और माताजी से अपने परिवार की खुशहाली के लिए आशीवार्द मांगें। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने, लोक कल्याण व covid 19 से मुक्ति के लिए मनोकामना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हम सबमें भाईचारा व एकता का भाव आता है। कार्यक्रम में बी. दिलीप कुमार, निगम सभापति गिरवर बँटी साहू, संदीप निरंकारी, लक्ष्मीपति राजू, अरविन्द राय, संजय सिंह, पूर्व सभापति श्याम सुंदर राव, पूर्व पार्षद जे. श्रीनिवास राव, जी राजू, प्रदेश सचिव आईटीसेल मनीष तिवारी, डी. नागमणी आदि शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में
समिति के एम. जागपति राव, बी. दिलीप कुमार, संयोजक बी. चालपति राव, एल.कालिदास, एस. सूर्यप्रकाश व एम. जयप्रकाश आदि की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...