नामांकन वापसी का आखरी दिन: बस्तर सीट से चुनावी मैदान में उतरे 11 प्रत्याशी, सेकंड फेज के लिए 4 अप्रैल तक नामांकन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में होने वाले मतदान के नामांकन के बाद की प्रक्रिया आज पूरी कर ली गई है। आज नाम वापसी का अंतिम दिन था। बस्तर संसदीय सीट से कुल 12 प्रतियाशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से एक नाम को खारिज कर दिया गया है। बचे हुए 11 प्रत्याशियों के लिए नाम वापसी का समय 3 बजे तक ही था लेकिन किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया है। जिला निर्वाचन की ओर से राष्ट्रीय पार्टी को छोड़कर सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अवांटित कर दिया गया है।

वहीं लोकसभा निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो गई है। अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जमा कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 8 अप्रैल 2024 है। द्वितीय चरण के निर्वाचन अंतर्गत कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 11 अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान तिथि 19 अप्रैल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...