रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद पर भी चाकू से किया हमला

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई, जबकि आरोपी ने वारदात के बाद खुद पर भी चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, आशीष साहू (10 वर्ष) और ज्ञान साहू (8 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान भुनेश्वर साहू के रूप में बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गंभीर रूप से घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी : सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि खरीदी को लेकर...

महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, ममेरा भाई गिरफ्तार,...

बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के सिर और चेहरे...

महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: 750 ग्राम सोना बरामद,...

जगदलपुर। ज्वेलर्स दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचना और मौका मिलते ही सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो जाना महिला गैंग...

17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की अपील खारिज कर दी है। महिला ने...