महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, ममेरा भाई गिरफ्तार, जानिए वारदात की वजह…

बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के सिर और चेहरे पर पत्थर से कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में मृतिका के ममेरे भाई को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी पारिवारिक रंजिश सामने आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुड़कमपाट (चंचलचुवों) निवासी 46 वर्षीय पलंगी नगेशिया का शव भीतरकोना जंगल में पेड़ों के झुरमुट के नीचे एक गड्ढे में मिला था। शव खून से लथपथ था और महिला के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही चांदो पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस को हत्या में मृतिका के ममेरे भाई मदन नगेशिया (47) की संलिप्तता का पता चला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पुरानी पारिवारिक रंजिश का मामला सामने आया।

पुलिस के मुताबिक, करीब दो से तीन महीने पहले आरोपी के छोटे बेटे और मृतिका की नातिन के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के दौरान पलंगी नगेशिया और मदन नगेशिया के बीच भी कहासुनी हुई थी। दोनों के बीच गाली-गलौज और झगड़ा भी हुआ था। इसी घटना को लेकर आरोपी के मन में महिला के प्रति नाराजगी बनी हुई थी।

पुलिस ने हत्या के आरोप में मदन नगेशिया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: 750 ग्राम सोना बरामद,...

जगदलपुर। ज्वेलर्स दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचना और मौका मिलते ही सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो जाना महिला गैंग...

17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की अपील खारिज कर दी है। महिला ने...

दुर्ग में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का...

दुर्ग। दिवाली के दूसरे दिन दुर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धारदार...

भाई दूज पर कवर्धा में भीषण सड़क हादसा :...

कवर्धा। भाई दूज के दिन कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। रणवीरपुर पुलिस चौकी...