दुर्ग में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, 10 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दिवाली के दूसरे दिन दुर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धारदार हथियार से किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई। हत्या की इस वारदात से राजीव नगर इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो अपचारी बालक भी शामिल हैं।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव नगर का है। एएसपी शोभराज अग्रवाल के मुताबिक, मृतक चंदू प्रसाद देवांगन की गया नगर क्षेत्र के कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी विवाद को लेकर 9 नवंबर की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाया और एकजुट होकर चंदू पर हमला कर दिया।

हमले में चंदू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद समारू राम देवांगन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

10 आरोपी गिरफ्तार, दो अपचारी बालक भी शामिल

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज ठाकुर, निखिल ठाकुर, खूबलाल ठाकुर, संगीता ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, योगिता ठाकुर, संदीप ठाकुर, सत्या साहू और दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी राजीव नगर वार्ड क्रमांक-4 के निवासी बताए गए हैं।

हत्या समेत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 61(2), 191(1), 191(2) और 331(8) के तहत मामला दर्ज किया है। सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस हत्या की वारदात ने इलाके में कानून-व्यवस्था और आपसी विवादों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाई दूज पर कवर्धा में भीषण सड़क हादसा :...

कवर्धा। भाई दूज के दिन कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। रणवीरपुर पुलिस चौकी...

सूर्य विहार में दिवाली की रात उपद्रवियों का तांडव...

भिलाई। दीपावली के त्योहार पर जहां शहरभर में रोशनी और खुशियों का माहौल था, वहीं भिलाई के सूर्य विहार आवासीय परिसर में असामाजिक तत्वों...

गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव :...

दुर्ग। दीपावली के उल्लास और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं के बीच कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में...

नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलता बस्तर : सातों...

जगदलपुर। दशकों तक नक्सलवाद और हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर संभाग अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई राह पर आगे बढ़ने...