महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: 750 ग्राम सोना बरामद, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार

जगदलपुर। ज्वेलर्स दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचना और मौका मिलते ही सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो जाना महिला गैंग का तरीका था। लेकिन बस्तर पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 7 नवंबर को जगदलपुर में हुई लाखों-करोड़ों के सोने के आभूषणों की उठाईगिरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 750 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस कार्रवाई में वारदात की मुख्य आरोपी बताई जा रही फूलों कश्यप को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस पूरी वारदात को महिला गैंग ने योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। गैंग की महिलाएं ज्वेलर्स शॉप में ग्राहक बनकर पहुंचती थीं और दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने के आभूषणों की उठाईगिरी कर लेती थीं।

तीन अन्य संदिग्धों की तलाश जारी

बस्तर पुलिस ने मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वारदात में शामिल तीन अन्य संदिग्ध आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार तलाश में जुटी हुई हैं।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और आगे की जांच में महिला गैंग के नेटवर्क, अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में भी अहम जानकारी सामने आ सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, ममेरा भाई गिरफ्तार,...

बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के सिर और चेहरे...

17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की अपील खारिज कर दी है। महिला ने...

दुर्ग में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का...

दुर्ग। दिवाली के दूसरे दिन दुर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धारदार...

भाई दूज पर कवर्धा में भीषण सड़क हादसा :...

कवर्धा। भाई दूज के दिन कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। रणवीरपुर पुलिस चौकी...