BHILAI BREAKING: भिलाई निगम में 11 कर्मचारियों का तबादला… ट्रांसफर ऑर्डर जारी; देखिये लिस्ट

भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम में 11 कर्मचारियों का ट्रासंफर हुआ है। निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के मुताबिक लीला लहरी सहायक ग्रेड 3 जनगणना विभाग को भवन अनुज्ञा शाखा में, महेश कुमार देवांगन सहायक ग्रेड 3 जनगणना विभाग को भवन अनुज्ञा शाखा में, वीरेंद्र चतुर्वेदी सहायक ग्रेड 3 भवन अनुज्ञा शाखा को लेखा शाखा कैशियर कार्य हेतु, हरिओम गुप्ता सहायक राजस्व निरीक्षक राजस्व विभाग बेदखली दल को राजस्व विभाग में लिपिकीय कार्य हेतु, तेजस्व गुप्ता स्वच्छता पर्यवेक्षक सिटी बस विभाग/एमएमयू को राजस्व विभाग में लिपिकीय कार्य हेतु, तोसेंद्र साहू स्वच्छता पर्यवेक्षक विधि विभाग को वर्तमान कार्य के साथ-साथ राजस्व विभाग में लिपिकीय कार्य हेतु, सागर दुबे स्वच्छता पर्यवेक्षक भवन अनुज्ञा शाखा को जोन क्रमांक 4 में जन स्वास्थ्य विभाग में, लक्ष्मी नारायण पटेल सफाई कामगार राजस्व विभाग को जनगणना विभाग में भृत्य कार्य हेतु, कुमारी बाई कुक राजस्व विभाग को जनगणना विभाग में भृत्य कार्य हेतु, एवन वर्मा चौकीदार भवन अनुज्ञा शाखा को जनगणना विभाग में तथा शशि भूषण मोहंती चौकीदार भवन अनुज्ञा शाखा को जनगणना विभाग में पदस्थ किया गया है।

आदेश जारी होते ही यह तत्काल प्रभाव सील हो गया है। अब इन कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्य करना होगा। गौरतलब है कि नगर पालिक निगम भिलाई के कई कर्मचारी/अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है एवं टेबल रोटेशन के तहत भी आदेश जारी हो चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...