छत्तीसगढ़ में ED के छापे पर फिर बरसे CM बघेल: बोले – भाजपा शासित राज्यों में क्या ईडी ऑफिस नहीं? नान घोटाला, चिटफंड और महादेव एप पर कार्रवाई क्यों नहीं करती भाजपा… देखिए VIDEO

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED ने एक बार फिर कार्रवाई की है। नेता उद्योगपति, चार्टर एकाउंटेंट सहित कई लोगों पर ईडी ने दबिश दी है। प्रदेश में कोयला कारोबारी सारडा ग्रुप, विधायक विनोद चंद्राकर और प्रापर्टी डीलर के घर ईडी की टीम ने मंगलवार को सुबह दबिश दी। रायपुर,दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, बिलासपुर और रायगढ़ में ईडी की टीम पहुंची है, जहां कार्रवाई चल रही है। इधर ईडी के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ रवाना होने से पहले इस मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोई वर्ग बचा नहीं है जिसके यहां ईडी ने छापा नहीं मारा हो। ED को निष्पक्ष होना चाहिए। अडानी के यहां ED कार्यवाही नहीं करती। सीएम भूपेश ने सवाल किया कि क्या अदानी ही भाजपा है?

उन्होंने आगे कहा कि, ‘आज छत्तीसगढ़ में ED का फिर से छापा… उद्योगपति, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, विधायक, अधिकारी, किसान, कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा, जहां छापा न पड़ा हो। छापा जहां नहीं पड़ता उन राज्यों में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, कर्नाटक है। लगता है वहां ED का ऑफिस ही नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि किसान, व्यापारी, नेता, अधिकारी, सब पर ईडी छापा मारती है, लेकिन अडानी पर ईडी छापा नहीं मारती है। नान घोटाला, चिटफंड और महादेव एप पर कार्रवाई नहीं करती है। जानकारी में ये बात आयी है कि महादेव एप सट्टा में भी कई भाजपा नेताओं के नाम हैं, इसलिए उसकी भी जांच नहीं होती। भाजपा के राष्‍ट्रीय नेताओं के इशारे पर यह सब किया जा रहा है। ईडी को निष्‍पक्ष होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह के शब्दों में क्रोनोलाजी समझिए। राहुल गांधी के बोलने के सवाल के बाद मुकदमा दर्ज हो जाता है। अडानी के खिलाफ जांच की मांग कर रहे हैं तो भाजपा के लोग कहते हैं कि हमारे खिलाफ कार्रवाई है। क्या अडानी ही भाजपा है। हालांकि हिडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ने खुद कहा था, यह भारत पर हमला है। इसका मतलब क्‍या समझा जाए।

भाजपा को सबक सिखाएगी जनता

20 क्विंटल धान खरीदी के मसले पर BJP के आरोपों पर सीएम ने कहा कि किसानों की डिमांड पर घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी है। बीजेपी को जनता सबक सिखाएगी ।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर में लिखा है कि…

आज छत्तीसगढ़ में फिर ED आयी है। पहले महाराष्ट्र में सभी सरकारी एजेंसी खूब जाती थीं, लेकिन जैसे ही ख़रीद-फ़रोख़्त से “खोखे OK” वाली सरकार बनी, एजेंसियाँ महाराष्ट्र नहीं जा रही हैं। महादेव एप में भाजपा के लोगों का नाम आया तो अब कार्रवाई नहीं हो रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...