12 नक्सली ढेर: एंटी नक्सल यूनिट C 60 ने की सर्जिकल स्ट्राइक… मुठभेड़ में जवानों ने मार गिराए 12 नक्सली… छह घंटे चली मुठभेड़, AK-47, ऑटोमैटिक राइफल जब्‍त, दो जवान भी घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। करीब छह घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने 12 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया। मारे गये नक्सलियों के शव को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई माओवादी घायल हुये है, जिन्हें उनके साथी उठाकर भाग निकले। वहीं दो जवानों को गोली लगी है, जिन्हें एयरलिफ्ट कर गढचिरौली मुख्यालय लाया गया। वहीं पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है और सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुठभेड़ में डीवीसी लेवल के हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं नक्सलियों के शवों के साथ-साथ बेहद घातक हथियार सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों पर महाराष्ट्र शासन की ओर से 51 लाख का इनाम घोषित था।

मोहला मानपुर, कांकेर तथा महाराष्ट्र बॉर्डर पर आज दोपहर गढचिरौली जिले के एंटी नक्सल यूनिट C 60 के जवानों के साथ नक्सलियों का भीषण मुठभेड़ हुई है। बीहड़ जंगल में कैंप कर रहे नक्सलियों के खेमे में घुसकर महाराष्ट्र की फोर्स ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। इस ऑपरेशन में 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। नक्सलियों के अंधाधुंध फायरिंग में महाराष्ट्र के उप निरीक्षक सहित दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से गढचिरौली मुख्यालय पहुंचा गया है।

आज दोपहर हुए नक्सली सुरक्षा बलो के भीषण मुठभेड़ के बाद मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, कांकेर तथा गढचिरोली सीमा पर फोर्स हाई अलर्ट पर है. घायल व बंचे नक्सलियों के जिला में प्रवेश करने को लेकर पुलिस कप्तान वायपी सिंह ने जिले के सीमावर्ती थाना व पुलिस चौकियो को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...