बड़ी खबर : बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद, चार घायलों को रायपुर लाने की तैयारी, ऑपरेशन से लौटते वक्त हुई घटना

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुबह नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया, जिसकी चपेट में आने से 2 जवान शहीद हो गए. वहीं 4 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है. घायलों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है. इसकी पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है.

मिली जानकारी के मुताबिक, CRPF, कोबरा, CAF, DRG और STF के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे. बीती रात ऑपरेशन से लौटते वक्त तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से STF के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह शहीद हुए हैं. वहीं पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार घायल हुए हैं. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मारे गए थे 12 नक्सली

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 5 घंटे तक मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवानों को गोली लगी है, जिन्हें एयरलिफ्ट कर गढचिरौली मुख्यालय लाया गया है। पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में डीवीसी लेवल के हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के शवों के साथ-साथ बेहद घातक हथियार सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों पर महाराष्ट्र शासन की ओर से 51 लाख का इनाम घोषित था। वहीं घायल जवानों को छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से बांदे लाया गया. जहां से हेलीकाप्टर से उचित इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...