दुर्ग संभाग में 12 साल की बच्ची से रेप : 5 साल पहले भाग गई मां, पिता भी काम करने दूसरे जिले चले गए, घर पर रहते थे भाई-बहन, कोई नहीं होने का फायदा उठाकर नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा दरिंदा

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, पांच साल पहले मां घर छोड़कर चली गई. वहीं पिता भी काम करने दूसरे जिले चले गए. घर पर कोई नहीं होने का फायदा उठाकर युवक कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग से लगातार दुष्कर्म करता रहा. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, घर में 12 साल की पीड़ित बच्ची और 7 साल के भाई दोनों ही रहते थे. दादी भिलाई में रहती है. घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी लगातार बच्ची से दुष्कर्म करता रहा. इस घटना की जानकारी पीड़िता ने गांव में कुछ लोगों को दी. गांव में पहले मामले को दबाने का प्रयास किया गया. फिर पूरे गांव में हल्ला होने पर थाने में इस मामले की शिकायत की गई.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 25 वर्षीय कार्तिक तारम पिता लल्लू सिंह तारम को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि आरोपी के माता-पिता भी घर में नहीं है. घर में आरोपी और बहन रहते थे. पास्को समेत विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...