Chhattisgarh : सांप डसने से भाई-बहन की मौत, एक युवक की भी हालत गंभीर, गांव में छाया मातम

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में सांप डसने से सगे भाई-बहन की मौत होने से गांव में मातम छा गया है. यह घटना गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा की है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, बीती रात आदिवासी परिवार में मां बाप के साथ उनके पांचों संतान एक साथ सोए हुए थे. रात लगभग 12 बजे 16 साल की बेटी कस्तूरी को सांप काटने का अहसास होते ही वह नींद से जाग गई, तब तक 10 वर्षीय बेटा शेष कुमार सर्प दंश से अंजान था. रात को ही पिता खोवेंद्र ने सांप को ढूंढ कर मार दिया. ढाई बजे रात को जब दोनों बच्चों ने उल्टी किया तो परिजन के होश उड़ गए. परिजनों ने अपने साधन से जब तक देवभोग अस्पताल पंहुचा, दोनों मासूमों की मौत हो गई थी.

देवभोग में भी युवक को सांप ने डसा, हालत गंभीर

देवभोग में रहने वाले एक युवक बबलू भी सर्प दंश का शिकार हुआ है. गंभीर हालत में उन्हें डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है. बीएमओ डॉक्टर प्रकाश साहू ने बताया कि बेटी के कमर में सांप काटने के निशान हैं. बेटे का निशान पीएम के समय पता चलेगा. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है.

एक माह में सांप डसने से तीन लोगों की हो चुकी मौत

पिछले एक माह में सर्प दंश के देवभोग अस्पताल में उपचार के लिए 13 मामले आ चुके हैं, जिसमें 9 मामले जहरीले सांप के काटने के मरीज थे. इनमें से 3 लोगों को मौत हो गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...