छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म: राजस्व मंत्री वर्मा से मुलाकात के बाद 11 दिनों से चल रहा प्रदर्शन समापत… लंबी चर्चा के बाद बनी सहमति

फोटो कैप्शन – राजनांदगांव में हड़ताल पर बैठे पटवारी (फाइल फोटो)

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 दिनों से चली आ रही पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद पटवारियों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि, पटवारियों की मांग पर सरकार के साथ सहमति बन गई है। हड़ताल खत्म होने के बाद आज से ही प्रदेशभर के पटवारी काम पर लौटेंगे।

हड़ताल खत्म होने की जानकारी खुद राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया को ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर चर्चा हुई है, जिसके बाद वो आज से अपनी हड़ताल को खत्म कर रहे हैं। वो आज से ही काम पर वापस लौट जायेंगे। राजस्व मंत्री ने कहा कि पटवारियों की मांगों सहमति बन गयी है। आपको बता दें कि पिछले 11 दिनों से प्रदेश भर के पटवारी हड़ताल पर थे, जिसकी वजह से काम काफी प्रभावित हो रहा था।

ज्ञात हो कि 32 बिंदुओं को लेकर पटवारी प्रदर्शन कर रहे थे। पटवारियों से मुलाकात के बाद राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पहले भी मैंने बताया है की कोई बड़ी बात नहीं है, छोटी सी बात थी अब उस पर सहमति बन गई है और अब पटवारी संघ अपने काम पर वापस लौटेंगे। संसाधन भत्ता देने की मांग थी, जो पूर्ववर्ती सरकार ने कहा था इस पर बस नाराजगी थी। पहले भी चर्चा हुई थी पर सार्थक निर्णय नहीं आया था। अब सहमति बन गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...