भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग: फैक्ट्री में आग लगने से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ी मौके पर… करोड़ों का टाइटेनियम बर्बाद

भिलाई। भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्ट्री में गुरुवार को आग लग गई ,आगजनी की घटना छावनी स्थित शिवम हाईटेक में लगी है। आपको बता दें, इस फैक्ट्री में रखे टाइटेनियम धातु में आग लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, शिवम हाईटेक विदेश से टाइटेनियम इंपोर्ट कर बीएसपी को सप्लाई करती है। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।

परन्तु आशंका जताईजा रही है की शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद है। खबर लिखे जाने तक पांच गाड़ी फॉग की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। कंपनी के संचालक के अनुसार करोड़ो रूपये नुकसान हुआ है। ये घटना जामुल थाना क्षेत्र का है।

क्या होता है टाइटेनियम?
विकिपीडिया के अनुसार, टाइटेनियम एक रासायनिक तत्व है; इसका प्रतीक Ti और परमाणु संख्या 22 है। प्रकृति में केवल ऑक्साइड के रूप में पाया जाने वाला यह धातु, चांदी के रंग वाला, कम घनत्व वाला और उच्च शक्ति वाला एक चमकदार संक्रमण धातु है , जो समुद्री जल , एक्वा रेजिया और क्लोरीन में संक्षारण के प्रति प्रतिरोधी है। टाइटेनियम एक मजबूत धातु है। इस तत्व का सबसे पहले सन् 1791 में ग्रेटर ने पता लगाया तथा सन् 1795 में क्लापराथ ने इसका नाम टाइटेनियम रखा। इसके मुख्य खनिज इलमिनाइट तथा रुटाइल हैं। दूसरे खनिज स्थुडोब्रुकाइट, एरीजोनाइट, गाइकीलाइट तथा पायरोफेनाइट, इत्यादि हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...