भिलाई का ये अंडरब्रिज 3 दिन रहेगा बंद: SECR के इंजीनियरिंग विभाग ने यातायात विभाग को रूट डाइवर्ट करने भेजा पत्र… जानिए वजह और ड्यूरेशन

भिलाई। भिलाई सिरसा (भिलाई-3) का रेलवे अंडरब्रिज आने वाले दिनों में 3 दिन तक बंद रहेगा। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, (भिलाई-3) सिरसा अंडरब्रिज में शनिवार 20, जुलाई की सुबह 9 बजे से सोमवार 22, जुलाई की शाम 6 बजे तक वाहनों आवागमन बाधित रहेगा। इसकी वजह अंडरब्रिज में होने वाली मरम्मत कार्य है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने दुर्ग पुलिस के यातायात विभाग से इस दौरान यातायात को अन्य मार्गों से डाइवर्ट करवाने का अनुरोध किया है, ताकि सिरसा अंडर ब्रिज के उपयोग करने वालों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े एवं इस अंडर ब्रिज के मरम्मत का कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...