छत्तीसगढ़ में 12 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म: आम नहीं तोड़ पा रही थी 7 साल की बच्ची… पड़ोस में रहने वाले लड़के ने आम का लालच देकर ले गया अपने घर और किया रेप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 7 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। और ये दुष्कर्म 12 साल के लड़के ने किया है। बताया जा रहा है की बच्ची पेड़ से आम तोड़ने की कोशिश कर रही थी। यह देख आरोपी बच्चा उसे आम देने का लालच देकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची जब रोते हुए खून से सनी अपने घर पहुंची तो मामला सामने आया। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, देव नगर गांव में कुछ बच्चे घर के बाहर आम के पेड़ के नीचे ही खेल रहे थे। इस दौरान वहां रहने वाली 7 साल की बच्ची आम तोड़ने का प्रयास करने लगी, लेकिन कामयाब नहीं हो पा रही थी। यह देखकर पड़ोस में रहने वाले 11 साल के बच्चे ने उसे आम का लालच दिया। उससे कहा कि घर में आम रखा है, चलो देता हूं। इस पर बच्ची उसके साथ चली गई।

लड़का अपने साथ बच्ची को लेकर घर के पीछे मवेशी बांधने वाली जगह ले गया और वहां आम देकर दुष्कर्म किया। किसी तरह बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची तो परिजनों ने देखा कि उसके खून बह रहा था। पूछताछ में मामला सामने आया। इस पर परिजन बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने आरोपी बच्चे को पकड़ लिया है। फिलहाल बच्चे ने ऐसा कैसे किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने के चलते बच्चे ने ऐसा करने का प्रयास किया होगा। ऐसे में पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी है कि बच्चे के हाथ से मोबाइल दूर रखें। अगर बच्चा मोबाइल लिए हुए है तो उसकी निगरानी करें।

Exit mobile version