पहला पीरियड, फिर शुरू हुई टॉर्चर की कहानी, चले गयी जान: 12 साल की लड़की को आया पहला पीरियड्स… भाभी ने चरित्र पर जताया शक, भाई ने कर दिया मर्डर… ये खबर सबको सीख देने वाली, पढ़िए ये दिल दहला देने वाली क्राइम स्टोरी

पहला पीरियड, फिर शुरू हुई टॉर्चर की कहानी, चले गयी जान

क्राइम डेस्क। महाराष्ट्र के थाने से एक ऐसी घटना सामने आई है जो शायद आपके मन में कई सवाल पैदा कर दे। यहां एक भाई ने अपनी बहन का कत्ल सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि पहले पीरियड पर लगा खून का धब्बा देख उसे लगा कि बहन ने किसी के साथ संबंध बनाए हैं। यह घटना ना सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को लेकर सवाल पैदा करती है, बल्कि उस अहम मुद्दे को उठाती है जिसे भारत में हमेशा इग्नोर किया जाता है। वह है मेंस्ट्रुअल और सेक्सुअल अवेयरनेस का मुद्दा।

लड़की का पहला पीरियड था तो स्वाभाविक है कि उसे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी, लेकिन जिस कसूरवार ने ऐसा किया है वह खुद 30 साल का था।

क्या है पूरा मामला?
थाने जिले के उल्हासनगर शहर में 30 साल के एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी 12 साल की बहन की जान ले ली। उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर मधुरकर काड द्वारा टाइम्स ऑफ इंडिया को दी जानकारी के अनुसार, विक्टिम अपने भाई और भाभी के साथ रहती थी। कुछ दिनों पहले लड़की को पीरियड्स हुए। उसके भाई ने पीरियड्स का ब्लड उसके कपड़ों पर देखा और उसे लगा कि लड़की ने किसी के साथ संबंध बताए हैं। बच्ची को इस बारे में कुछ नहीं पता था तो अपने भाई के सवालों के जवाब वह नहीं दे पाई।

जवाब ना मिलने पर भाई ने अपनी बहन को टॉर्चर करना शुरू कर दिया। उसे चिमटे से कई जगह जलाया गया। उसे बहुत टॉर्चर किया गया। तीन दिनों तक उसे बुरी तरह से पीटा गया। आखिर लड़की यह सब बर्दाश्त नहीं कर पाई और मर गई। ऐसा होने के बाद भाई खुद उसे सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लेकर गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चोट और जलाने के निशान थे। डॉक्टर्स ने इसके बारे में पुलिस को बताया और भाई को अरेस्ट कर लिया गया।

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट बताती है कि भाभी ने ही भाई के दिमाग में यह शक पैदा किया था कि उसकी बहन का किसी के साथ अफेयर हुआ है। लड़की के चेहरे, गर्दन और पीठ पर बहुत सारे निशान थे जो बता रहे थे कि उसके साथ क्या हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्कूल की मान्यता रद्द, छात्रा से छेड़छाड़ मामले में...

भाटापारा। छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक शैलेश वर्मा के मामले में साहू समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम...

भारतमाला परियोजना में घोटाला : तहसीलदार के खिलाफ गिरफ्तारी...

रायपुर। विशाखापट्टनम-रायपुर भारतमाला परियोजना में सामने आए 43 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच तेज़ हो गई है। मामले में तहसीलदार शशिकांत कुर्रे के...

Durg News : हटरी बाजार में पुलिस की रेड,...

दुर्ग। जिले में पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई में 13 लोगों को सट्टा पट्टी के...

श्रम संहिता वापस लेने की मांग, 9 जुलाई को...

रायपुर। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने प्रेस वार्ता में श्रम संहिता वापसी सहित 23 सूत्रीय मांगों पर मजदूर किसानों की देशव्यापी हड़ताल के...