स्कूल की मान्यता रद्द, छात्रा से छेड़छाड़ मामले में साहू समाज के विरोध के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

भाटापारा। छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक शैलेश वर्मा के मामले में साहू समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। स्व. डी. आर. वर्मा शिक्षण संस्थान झीपन द्वारा संचालित शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल, सुहेला की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। साथ ही संस्थान द्वारा संचालित अन्य चार स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

दरअसल शैलेश वर्मा पर शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुहेला में अध्ययनरत एक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। घटना के बाद साहू समाज ने स्कूल के सामने धरना प्रदर्शन कर संस्थान की मान्यता रद्द करने की मांग की थी। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल की मान्यता रद्द की। वहीं अन्य चार स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही शैलेश वर्मा के स्कूल परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आवासीय परिसर को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

स्कूल की जांच में मिलीं गंभीर खामियां
प्रशासनिक जांच में पाया गया कि स्कूल संचालन के मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा था। कई आवश्यक व्यवस्थाएं और नियमों का उल्लंघन सामने आया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...