CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर चार युवक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे से पहले उक्त ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी थी। इसके बाद ट्रक चालक वाहन को सड़क पर ही खड़ा छोड़कर मौके से फरार हो गया था। सड़क पर खड़े ट्रक की वजह से यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। आग पर भी काबू पा लिया गया है।

फिलहाल प्रतापपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और हादसे के अन्य कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...