भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, 3.70 लाख की सामग्री जब्त

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। मोबाइल समेत कुल जब्ती करीब 3 लाख 70 हजार रुपये की है।

पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर को स्मृतिनगर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जुनवानी से खम्हरिया की ओर प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान हर्ष सिंह के रूप में हुई। उसके कब्जे से दो पैकेटों में कुल 15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...