रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200 रुपये का स्मारक सिक्का और डाक टिकट करेंगी जारी

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे लोकभवन के लिए रवाना हुईं और अब लोकभवन पहुंच चुकी हैं।

लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शदाणी दरबार की पंचम पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे 200 रुपये का स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगी। कार्यक्रम दोपहर 12:45 बजे आयोजित किया जाएगा।

चांदी, तांबे और निकल से तैयार हुआ स्मारक सिक्का

माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर जारी होने वाला 200 रुपये का स्मारक सिक्का करीब 35 ग्राम वजनी है। इसे चांदी, तांबे और निकल के मिश्रण से तैयार किया गया है। सिक्के के विमोचन के साथ माता साहिब हासी देवी की स्मृति में डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर लोकभवन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में राज्य के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। रायपुर में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शुक्रवार को वे जगदलपुर पहुंचेंगी। यहां वे बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगी और लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

रूंगटा यूनिवर्सिटी में टेकफेस्ट का धमाकेदार आगाज : रोबो...

भिलाई। रोबोट की रफ्तार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से समस्याओं के समाधान की कोशिश, साइबर सुरक्षा की चुनौतियां और मोबाइल गेमिंग का रोमांच... रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स...

बीजापुर के पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने की...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुनर्वास केंद्र में रह रहे एक आत्मसमर्पित नक्सली की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान...