CG – 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: सप्लीमेंट्री आने से हो गई निराश, कमरे में जाकर लगा ली फांसी

12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड

डेस्क। जगदलपुर शहर के निर्मल स्कूल की एक छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में सिर्फ तीन अंक कम आने पर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के द्वारा उठाये गए कदम से परिवार के लोग सदमे में आ गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। छात्रा के शव को पीएम के लिए ले जाया गया है।

जगदलपुर के बोधघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा का नाम हर्षिता सोनी है। वह CBSE कोर्स में 12वीं कॉमर्स सब्जेक्ट की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि, हर्षिता की सहेलियां अच्छे अंकों से पास हो गई थीं। हर्षिता सप्लीमेंट्री आने से काफी उदास हो गई थी। रिजल्ट देखने के कुछ देर बाद उसने घर के अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। उसी कमरे में अपनी चुनर का फंदा बनाया और पंखे से लटक गई। काफी देर तक उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने किसी तरह से कमरे को का दरवाजा खोला और फंदे से इसे नीचे उतारा। तुरंत हर्षिता को हास्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हर्षिता को मृत घोषित कर दिया।

बोधघाट पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा सप्लीमेंट्री आई थी इसलिए दुखी होकर उसने सुसाइड किया है। उसके पास से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: आयुष्मान भारत योजना में भ्रष्टाचार, 16 अस्पताल...

रायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को लूटने और भ्रष्टाचार करने वाले अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट...

एमए छत्तीसगढ़ी पाठ्यक्रम शुरू कराने वाले दुर्गा प्रसाद पारकर...

भिलाई। छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के वरिष्ठ रचनाकार दुर्गा प्रसाद पारकर को उनके साहित्यिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।...

भिलाईवासियों को BSP की रिटेंशन स्कीम में बड़ी राहत...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की रिटेंशन स्कीम...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...