CG – 12वीं की छात्रा की मिली लाश: स्कूल जाने के लिए निकली पर घर वापस ही नहीं लौटी, घरवाले जब खोजने निकले तो पेड़ पर फंदे से लटके हुए मिला शव

स्कूल जाने के लिए निकली पर घर वापस ही नहीं लौटी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक स्कूली छात्रा की लाश मिली है। बताया जा रहा है की छात्रा सुबह को स्कूल के लिए निकली थी पर घर वापस ही नहीं लौटी। जब परिजनों ने खोजबीन की तब पेड़ पर फंदे से लटके हुए उसकी लाश मिली। यह घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के दोहना की है।

मिली जानकारी के अनुसार, जोकापाठ निवासी, लीलावती यादव बचवार में रहकर पढ़ाई करती थी। वह शासकीय हाई स्कूल मानपुर, कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। रोज की तरह वह आज भी स्कूल के लिए निकली मगर वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने पतासाजी की तो पेड़ पर फंदे से लटकी उसकी लाश मिली।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...