रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। प्रदेश के 13 IAS और 20 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला किया गया है। इसे लेकर सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक, रवि मित्तल को अब जशपुर का कलेक्टर बनाया गया। वो अब तक रायपुर जिला पंचायत में CEO थे। इसी प्रकार बालोद के कलेक्टर कुलदीप शर्मा और विनय कुमार कोरिया के कलेक्टर होंगे। जारी सूची के अनुसार भिलाई दुर्ग के कमिश्नर भी बदले गए है।
- दुर्ग निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे को बस्तर जिला पंचायत सीईओ बनााया गया है।
- भिलाई-3 चरोदा निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर को बीरगांव निगम कमिश्नर बनाकर भेजा जा रहा है।
- लोकेश चंद्राकर को भिलाई से दुर्ग निगम कमिश्नर बनाकर भेजा जा रहा है।
- अजय कुमार त्रिपाठी बिलासपुर से दुर्ग आ रहे हैं।
- रोहित व्यास को भिलाई निगम कमिश्नर बनाकर भेजा जा रहा है।
- गजेंद्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत सीईओ राजनांदगांव से अपर कलेक्टर रायपुर बनाकर भेजा गया है।
IAS ट्रांसफर लिस्ट:
राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की तबादले की सूची: