CG में 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: शादी समारोह से सहेली के साथ लौट रही थी पीड़िता… जंगल में ले जाकर 6 दरिंदो ने की शर्मनाक हरकत; 4 आरोपी नाबालिग

जशपुर। जशपुर जिले से हैवानियत की खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने गैंगरेप किया है। शादी समारोह से सहेली के साथ लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ छह आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं हवस के भूखे दरिंदो की चंगुल से एक नाबालिग ने भागकर अपनी अस्मत बचाई है। पीड़िता की शिकायत पर जशपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मिली जानकारी क मुताबिक, घटना जिले के सन्ना थाना क्षेत्र की है। पीड़िता बालिका के पिता ने 5 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 जून को उसके गांव में शादी कार्यक्रम था। कार्यक्रम में उसकी 13 वर्षीय बेटी अपनी सहेली के साथ गई थी। कार्यक्राम में शामिल होने के बाद उसी रात 12 बजे दोनों पैदल अपने घर वापस आ रहे थे। रास्ते में गांव का मनोज कुमार मिला जो अपने अन्य 2 नाबालिग साथियों के साथ नशे में वहां खड़ा था। पीड़िता और उसकी सहेली जो शंकरगढ़ (बलरामपुर) से आई थी, उसे तीनों आरोपी पकड़ने लगे। इसी दौरान पीड़िता कि सहेली वह से डरकर हाथ छुड़ाकर भाग गई। जिसके बाद तीनों लड़के पीड़िता नाबालिग को खींचते हुये जंगल की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव के 2 लड़के जो मिर्ची खेती की रखवाली करने जा रहे थे, उनके द्वारा लड़की को ले जाने से मना किया गया। इस बात से नाराज आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया। फिर तीनों आरोपी नाबालिग लड़की को जंगल में ले जाकर जबरदस्ती बारी-बारी से दुष्कर्म किये। उसके बाद वहां प्रवीत पैंकरा अपने अन्य 2 नाबालिग साथियों के साथ पहुंचा और वो भी बारी-बारी से दुष्कर्म किये। घटना के बाद पीड़िता जैसे तैसे रात 3 बजे पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छुटकर रोते हुये घर पहुंची और परिजनों को घटना कि जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारत पर्व : पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ के...

रायपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की समृद्ध शिल्पकला, संस्कृति और...

छत्तीसगढ़ में 8 हजार से अधिक पदों पर होगी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्य...

CG में कांग्रेस नेता की हत्या की साजिश! हरियाणा,...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्दू की हत्या की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता को...

बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत से...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन में बड़ी संख्या में गायों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी...