छत्तीसगढ़ में 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी: CM साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई, कहा – “नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के गिरसापारा की पहाड़ियों में सुरक्षाबल के जवानों ने पंद्रह नक्सलियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों में सात महिला और आठ पुरुष नक्सली हैं। जिसमें से एक नक्सली बीजापुर और चौदह नक्सली नारायणपुर जिले के हैं। सुरक्षाबलों को मिली इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे तक लड़ाई जारी रखने की बात कही है।

साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि – सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दंतेवाड़ा के गिरसापारा की दूरस्थ पहाड़ियों से 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सलमुक्त बस्तर की दिशा में यह एक और कदम है। नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य को लेकर हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, जो उसके खात्मे तक जारी रहेगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। सुरक्षाबलों द्वारा बस्तर संभाग में रोज नक्सलियों को मारने, गिरफ्तार किये जाने या आत्मसमर्पण करवाने में सफलता मिल रही है। नक्सलवाद के खिलाफ इस लड़ाई में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से आशातीत सफलता मिल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय ने की परिवारिक शादी के लिए खरीददारी…...

बलौदाबाजार। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र बलदाकछार पहुंचे। यहां...

दुर्ग बिग ब्रेकिंग: सुपेला, मोहननगर सहित कई थानों के...

दुर्ग। दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल ने कई निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी कर दिए है। SSP ने कोतवाली दुर्ग, सुपेला के थानेदारों...

CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट… पुलिसकर्मियों की छुट्टियां...

रायपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने युद्ध के हालात के बीच सभी राज्य भी अलर्ट पर हैं। छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी...

13 मई को छत्तीसगढ़ आ रहे है केंद्रीय मंत्री...

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम...

ट्रेंडिंग